मऊ में रोटरी क्लब के मेगा रक्तदान शिविर में 138 लोगों ने किया रक्तदान
■ आपका खून किसी की साँसों को थमने से रोक सकता है : डा0 संजय सिंह

मऊ। डाक्टर्स डे व चाटर्ड एकाउंटेंट डे के अवसर पर मऊ के पहले कंपोनेंट (प्लेटलेट्स) ब्लड बैंक सेंटर शारदा नारायन हॉस्पिटल में रोटरी क्लब मऊ द्वारा एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर कि शुरूआत स्वंय रोटरी क्लब के अध्यक्ष व शारदा नारायन हास्प्टिल के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 संजय सिंह रक्तदान करके किये। डा0 सिंह ने बताया कि इस शिविर में अलग- अलग वर्गों के कुल 138 लोगों ने अपना रक्तदान किया जिस अवसर पर उन्हे स्वैच्छिक रक्तदान सम्मान प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।
डा0 संजय सिंह ने बताया कि रक्तदान जीवनदान है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम सदैव रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। डा0 संजय सिंह ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 68 वर्ष के बीच हो, जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो तथा जिसके रक्त में हिमोग्लोबिन का प्रतिशत 12 प्रतिशत से अधिक हो वो व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। थैलेसेमिया और हैमोफिलिया जैसी बीमारियों के रोगियों के लिए नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है और दुर्घटना, बड़ी सर्जरी, एनीमिया आदि के बाद चोटों के इलाज के लिए भी रक्त की आवश्यकता होती।
डा0 सिंह ने कहा कि आज आयोजित रक्तदान शिविर में लोगो ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया उनमेें गजब का उत्साह दिखा। रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। नियमित रक्तदान करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। हार्ट अटैक होने की आशंका कम रहती है। इस रक्तदान शिविर में सोसाइटी फॉर एमरजेंसी मेडिसिन इंडिया , फेडरेशन आॅफ आब्सटेªटीक एण्ड ग्यानेकोलाॅजिकल सोसायटी आफ इण्डिया,थैलिसिमिया वेलफेयर एशोसिएशन जैसी संस्थाओ भाग लिया।
इस अवसर पर डा0 एस0एन0 खत्री,डा0 एच0एन0 सिंह,डा0 एस0सी0तिवारी, डा0 कुसुम वमार्,डा0 पी0 के0 गुप्ता,शमीम अहमद, डा0 सुजीत सिंह, डा0 एकिका सिंह , डा0 असगर अली, डा0 अरविन्द श्रीवास्तव, डा0 मनोज गुप्ता, डा0 अजय, डा0 अश्वनी, रोटरी के सचिव सचिन्द्र सिंह, प्रदिप सिंह,जे0पी0 मिश्रा, प्रतिक अग्रवाल, सौरभ बरनवाल,अजीत सिंह,तेज प्रताप तिवारी,पुनीत श्रीवास्तव, डा0 राहुल कुमार, डा0 आशीष वर्मा, गुंज एक गुहार समिती कि अध्यक्ष पुजा राय,रितुराज,रंजना,शिवकुमार सिंह,गौरव सिंह,आलोक सिंह,मनीष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।

