मऊ में ओमपाल सिंह बने भाजपा सोशल मीडिया के संयोजक, पूर्वांचल के जिलों की सूची जारी
(विजय कुमार गुप्ता) नई टीम के गठन के बाद सोशल मीडिया के मोर्चे पर भाजपा अपनी पकड़ मजबूत बनाती जा रही है।
इसी क्रम में सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अंकित सिंह चंदेल ने 98 सांगठनिक जिलों की सूची जारी कर दी है। जिसमें जिलास्तर पर एक संयोजक और दो सह संयोजक की टीम बनाई गई है। मऊ जिले में ओमपाल सिंह को संयोजक और दीपक मिश्रा और पुनीत वर्मा को सह संयोजक बनाया गया है।

हर जिले में सोशल मीडिया की टीम मोदी और योगी सरकार के काम काज का प्रचार प्रसार करने में सहायक होगी। खास बात ये है कि टीम में युवाओं के साथ महिलाओं को भी जगह दी गई है। ये टीम विरोधियों द्वारा सरकार के खिलाफ के फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार, गलत सूचना और जानकारी को त्वरित खंडन कर सच्चाई उजागर करेगी।

