खास-मेहमान

DM मऊ ने मनोज राय को दिया निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र

Mau news

■ बोले मनोज पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की तर्ज पर होगा जिले का विकास

मऊ । भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी मनोज राय को मंगलवार को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रमाण पत्र सौंपा। निर्विरोध नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि छात्र जीवन से लेकर अब तक मऊ जिले के सृजनहार एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय उनके आदर्श रहे हैं। इसलिए अब मऊ जिले का विकास पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय के तर्ज पर किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के तहत मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापसी के समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा अपने कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय को निर्विरोध निर्वाचन होने का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

इस दौरान मुख्य रुप से मुख्य राजस्व अधिकारी उप निर्वाचन अधिकारी हंसराज यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता समेत कई जिला पंचायत सदस्य भी उपस्थित रहे। बताते चले कि प्रतिष्ठापरक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मनोज कुमार राय ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रुप में तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। लेकिन उनके खिलाफ किसी भी दल के प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। किसी भी दल द्वारा कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाने से भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार राय का निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था। नामांकन के दिन ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार राय के पर्चें की जांच किया था, जिसमें उनका पर्चा भी वैध पाया गया था। मंगलवार को नाम वापसी की समय सीमा अपरान्ह तीन बजे निर्धारित किया गया था। नाम वापसी की समय सीमा बीतने के बाद भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार राय को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। अंतिम समय तक अन्य 33 सदस्यों में से कोई इस पद पर नामांकन करने नहीं आया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि मनोज राय के तीनों पर्चों की जांच की गई। जांच में तीनों पर्चे वैध पाए गए। विरोध में कोई नामांकन न होने से मनोज राय को मऊ का जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *