मऊ में सड़क न बनने के विरोध में चेयरमैन का निकाला प्रतीकात्मक शवयात्रा
मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। जनता जागरुक हो चुकी है वह समस्याओं से मुक्ति चाहती है वे जनप्रतिनिधियों से अपने हर मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कराना चाहती है, जो उनकी जरूरत है अगर जनप्रतिनिधि जनता की आवाज को नहीं सुन रहे हैं तो जनता जनप्रतिनिधियों के खिलाफ तरह-तरह की आवाज लगा रही है। उसी कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता यतींद्र पति पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को मोहम्मदाबाद गोहना के नागरिकों ने वहां के नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कुछ अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों ने बकायदा चेयरमैन का प्रतीकात्मक शव सड़क के गड्ढे में रखकर मुर्दाबाद का नारा लगाया । बताते चलें कि मुहम्मदाबाद गोहना की मुख्य सड़क कहे जाने वाली स्टेशन रोड पिछले 3 वर्षों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है । इसके लिये पिछले वर्ष एसडीएम को ज्ञापन दिया जा चुका था व बीच गड्ढे में पौधा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा चुका था । प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यतीन्द्र पति पाण्डेय ने बताया कि चेयरमैन बिल्कुल निष्क्रिय हो चुके हैं इसलिए इनका प्रतीकात्मक शव रखकर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा । हल्की सी बारिश होने पर ही सड़क तालाब का रूप ले लेती जिससे दुकानदारों की बोहनी तक नहीं हो पाती है । इस प्रदर्शन में दुकानदार व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

