अपना जिला

सूखा पेड़ बना जानलेवा, कभी भी गिर सकता है, अधिकारी बने लापरवाह

Mau news

अमिला/मऊ। अमिला-अजमतगढ़ मार्ग स्थित नवकापुरा गांव में सड़क के किनारे सुंदर प्रेस सटे सुखी हुई विशाल आम का पेड़ जान लेवा बना हुआ है। विगत दिनों भारी बारिश के चलते एक विशाल डाल टूट कर पास में रखा सीमेंट कंट्रैन के ऊपर जा गिरा जिससे लगभग चालीस की संख्या में फुट कर नुकसान हो गया। जब कि सूखा पेड़ को काटने के बाबत वनरेंज अधिकारी दोहरीघाट को गाव के अरविंद सिंह, सुरेश सिंह, दुर्गेश सिंह, रमाकांत सिंह आदि लोगो ने मौखिक व मोबाईल द्वारा कई बार कहने के बाद भी पेड़ को हटाया नही गया और अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। वही इन लोगो ने यह भी कहा कि सड़क मार्ग से आने जाने वाले वाहन व आमलोगों के ऊपर पेड़ के गिरने से कभी भी  दुर्घटना हो सकती है। पेड़ पूरी तरह खोखला हो गया कभी भी कोई बड़ा हादसा से इनकार नही किया जा सकता सम्बंधित विभाग को जानकारी देने के बाद भी अब तक कोई पहल नहीं किया गया।इस सम्बंध में वन क्षेत्राधिकारी हरिलाल ने बताया कि निगम वाले खाली नही खाली होते है तो जल्द ही कटवाकर हटा देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *