खास-मेहमान

22 वर्ष पहले होमगार्ड के जवान ने लगाया पीपल, पाकड़ व बरगद, आज देखने आ रहे लोग

(विकास राय)

अक्टूबर 1998 में बच्चे के जन्म वाले दिन ही लगाया पीपल, पाकड़, बरगद। इधर मां बच्चे को दूध पिलाती थी उधर होमगार्ड के जवान ओम प्रकाश अपने गृह ग्राम चौकड़ी, क्षेत्र मनिहारी में बेसो नदी से गागर में पानी लेकर अपने द्वारा लगाएं गये पौधों की सिंचाई करते थे।
आज तीनों वृक्ष एक दूसरे में आलिंगन बद्ध होकर विशाल रूप लेते जा रहे हैं, जिसे दूर दूर से लोग देखने के लिए आ रहे हैं।
मनोबल बढ़ा तो ओमप्रकाश ने अपनी मां और पत्नी तथा मित्रों के सहयोग से दर्जनों और भी वृक्ष लगाए।

पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता, किया सम्मानित
जहां 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर लोग पौधे लगा रहे थे वही समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रज भूषण दुबे ने ऐसे लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया जिन्होंने कहा नहीं करके दिखाया है।
ब्रज भूषण दुबे का कहना था कि उनका संगठन जनपद ही नहीं प्रदेश और पूरे देश में ऐसे लोगों को सम्मानित करेगा जिन लोगों ने वृक्षों को लगाने के साथ उनकी देखरेख करते हुए उन्हें बड़ा किया है।
ब्रज भूषण दुबे ने यह भी कहा कि उन सहित मित्रों के सहयोग से हजारों ऐसे वृक्ष लगाए गए हैं जो जन्मदिन, शादी की सालगिरह, मूल शांति व त्रयोदशी आदि पर रोपित हैं और आज काफी बड़े बड़े हो गए हैं, ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
चौकड़ी गांव के ग्राम प्रधान अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता गांव को हरा-भरा करने की होगी और हर घर के आगे और आसपास एक वृक्ष न केवल लगाया जाएगा बल्कि उनकी सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी उन सहित गांव वालों को दी जाएगी।
उक्त अवसर पर संगठन के व्याख्याता गुल्लू सिंह यादव, सामाजिक कार्यकर्ता शोभनाथ यादव, लव कुश, मोहम्मद साद शेख एवं दाऊद इब्राहिम आदि लोगों ने होमगार्ड के जवान ओम प्रकाश यादव का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *