अपना जिला

महिला ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से एक साथ रहने को दंपति हुए तैयार

■ 27 मामले आए, 04 का हुआ निस्तारण, सीओ मधुबन की अध्यक्षता में हुई बैठक

मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सुशील चंद्रभान घुले के निर्देशन और सीओ मधुबन अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता हुई। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो में कुल 27 मामले आए, जिसमें सदस्यों के प्रयास से 04 मामलों का निस्तारण हुआ। इसमें एक दंपति साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। एक मामलों मे पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। बैठक मे छह मामलों में एक- एक पक्ष तथा 16 मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 20जून 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया ।
ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से सरिता सोनकर और रमेश सोनकर ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ साथ रहने को तैयार हो गए। वही गीता और रामविलास, दीपा शर्मा और सच्चिदानंद तथा रविकुमार श्रीवास्तव और प्रीति श्रीवास्तव के मामले मे पक्षकारों की सहमति और कोर्ट मे मामला विचाराधीन होने के चलते मामला निस्तारित कर दिया गया। तथा तान्या सिंह और अमित सिंह के मामले मे पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया।
इस दौरान छह मामलों में एक- एक पक्षकार तथा 16 मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 20 जून 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सीओ मधुबन अमित कुमार सिंह, ब्यूरो के सदस्यगण इब्राहिम सेवक, विनोद कुमार सिंह,अर्चना उपाध्याय, मौलवी अरसद, , महिला आरक्षी प्रीति दूबे और सोनी सिंह ने अपना योगदान दिया। इस दौरान काफी संख्या में पक्षकार व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *