अपना जिला

मऊ : शौच करने गये युवक को पागल सियार ने बुरी तरह काटा

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के माँदी दुल्लह (सपनौती) ग्राम निवासी प्रदीप सिंह पटेल (30) पुत्र रमाकान्त पटेल जिसका घर सारदा सहायक खण्ड 32 नहर के किनारे है रोज की भांति आज सुबह नहर के किनारे शौच करने गया था कि अचानक एक सियार ने उसके ऊपर हमला कर दिया। निहत्थे नवयुवक जान बचाने के लिए आया संकट देखकर 15-20 मिनट तक सियार के साथ भिड़ गया दोनों में मल युद्ध हुआ सियार मौका देखकर भाग खडा़ हुआ लेकिन युवक को बुरी तरह दोनों हाथ और दोनों पैर में कई जगह काट लिया। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र दोहरीघाट में कराया गया। बताते चले कि एक दो दिन पहले भी उसी क्षेत्र में दो से तीन लोगों को और काट चुका है जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है सियार पागल हो गया है। किसी को देखते ही काटने के उस पर टूट पड़ता है। ग्रामीणों ने शासन/प्रशासन से पागल सियार मारने की मांग की है ।

Mau City की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://mau.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *