अपना जिला

PM मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार का 07 वर्ष पूर्ण होने पर 28 से 30 मई तक सेवा सप्ताह मनाएगी भाजपा

मऊ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के सफलता पूर्वक सात वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 28 मई से 30 मई तक सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि, शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देश पर जनपद के सभी उन्नीस मंडलों तथा तीन सौ इक्कीस सेक्टरों पर सेवा सप्ताह मनाया जाएगा।
जिसमे भाजपा के कार्यकर्ता जनपद के सभी सेक्टरों पर मास्क सेनेटाइजर इत्यादि का वितरण करेंगे ।
साथ ही 28,29 व 30 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे। उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मऊ के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सदर अस्पताल में रक्तदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *