मऊ के दोहरीघाट में शोक की लहर, समाजसेवी भालचंद्र राय का निधन
मऊ के दोहरीघाट स्थित धनौली ग्राम में भालचंद्र राय के निधन के बाद शोक की लहर है. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भालचंद्र राय का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां लंबे इलाज के बाद 18 मई की रात उनका निधन हो गया.

भालचंद्र राय, आज़मगढ़ नगर पालिका में अपर अभियंता के पद पर सेवा दे रहे थे.और उससे पहले लंबे समय के लिए उन्होंने देवरिया में भी अपनी सेवाएं दी थी.

वहीं, बीते 4 मई को भालचंद्र राय के पिताजी भगवान राय का भी निधन हो गया था, उस समय भालचंद्र लखनऊ में भर्ती थे. 15 दिन के भीतर गांव के इस नामी पारिवार में पिता और बेटे के निधन के बाद शोक की लहर है. भगवान राय, बड़हल गंज स्थित पोस्ट इंटर कॉलेज में लेक्चरार थे वहीं उनके पिता गांव के 25 साल प्रधान रहे थे. भालचंद्र राय अपने सामाजिक व्यवहार के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे.

