अपना जिलाचर्चा में

मुख्तार अंसारी ने जज से बैरक में टीवी लगाने की मांग की

मच्छरदानी और कूलर  के बाद मुख्तार अंसारी ने अब जज से टीवी लगाने की मांग की है….शुक्रवार को जब मुख्तार अंसारी की कोर्ट में वर्चुअल पेशी हुई…तो अंसारी ने न्यायिक/रिमांड मजिस्ट्रेट उत्कर्ष सिंह से अपने बैरक में टीवी लगाने की मांग की…

मुख्तार अंसारी ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा कि बांदा जेल में अन्य सभी बैरक में टीवी लगी है…लेकिन उसके बैरक में टीवी नहीं लगी है…..

इससे पहले मुख्तार ने जज से मच्छरदानी और कूलर उपलब्ध करवाने की अपील की थी…जिसे मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद उपलब्ध करा दिया गया था…

एक निजी चैनल के टीवी रिपोर्टर से बात-चीत में विधायक के वकील दारोगा सिंह ने बताया कि अब उसकी बात परिजनों से कराई जा रही है…और मुख्तार ने अपने बड़े भाई अफजाल अंसारी का नंबर दर्ज करवाया है…अफजाल अंसारी वर्तमान में गाजीपुर से सांसद हैं.


बता दें कि इसी महीने कड़ी सुरक्षा के बीच मुख़्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा शिफ्ट किया गया था… मुख़्तार के खिलाफ प्रदेश में दर्ज कई आपराधिक मामलों की सुनवाई चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *