जरूरी काम न हो तो वाराणसी न आएं : कमिश्नर,
◆ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जनसामान्य से कमिश्नर ने की अपील,
◆ श्री विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले भक्तों को 3 दिन पूर्व का कोरोना का आरटी पीसीआर नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य किया गया,
वाराणसी। आप माने या ना माने लेकिन इस समय कोरोनावायरस को लेकर हालात बहुत ही खतरनाक हैं। शासन और प्रशासन इसको लेकर रोज नए नए फरमान जारी कर रही है। इसको जनता को समझने की जरूरत है और इस ओर कार्य करने की आवश्यकता है। कोरोनावायरस की गंभीरता इस कदर है कि वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जन सामान्य से अपील की है कि वाराणसी आने से फिलहाल अवॉइड करें। यदि कोई जरूरी कार्य न हो तो आसपास के जनपदों से लोग वाराणसी न आवे और अपने घरों पर ही रहे।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शनार्थ आने वाले भक्तों का 3 दिन पूर्व का कोरोना का आरटी पीसीआर टेस्ट निगेटिव होना चाहिए। अन्यथा उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल का या फिर हर किसी के लिए आवश्यक है अगर आपको बहुत विशेष जरूरी काम नहीं आप वाराणसी नहीं जाइए। यही नहीं अगर आपको अपने ही जनपद में कोई जरूरी काम नहीं है तो जनपद मुख्यालय तहसील मुख्यालय या बाजार में जाने से परहेज करें।

