अपना जिला

आनलाइन शिक्षा से सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था : पंकज सिंह

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही प्रेरणा ब्लॉक तैयार करने के लिए फतेहपुर मंडाव शिक्षा क्षेत्र के 608 शिक्षकों को कुल 10 बैच में प्रशिक्षण दिया गया। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र के लिए बीते 8 मार्च से शिक्षक प्रशिक्षण संचालित था जिसका गुरूवार को समापन हो गया। इस दौरान शिक्षकों को मिशन प्रेरणा के मॉड्यूल और आधारशिला के बारे में जानकारी दी गई । उन्हें यह भी बताया गया कि किस तरह कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को नए प्रयोग के साथ पढ़ाएंगे। जिससे वह स्मार्ट शिक्षा की तरफ बढ़ सकें। प्रशिक्षक रणंजय मल्ल, शंभू प्रसाद, राधेश्याम पांडेय, हरीलाल, संतोष कुमार गुप्त ने प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण योजना, कक्षा कक्ष का रूपांतरित परिवेश, प्रेरणा ज्ञानोत्सव, शिक्षण तकनीकी, भाषा शिक्षण, ध्यानाकर्षण मॉड्यूल और शिक्षण संग्रह का प्रशिक्षण दिया।शिक्षक अब ऑनलाइन कक्षा में इन प्रयोग को शामिल करेंगे और बच्चों को रचनात्मक तरीके से पढ़ाएंगे। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। शिक्षकों को प्रशिक्षण मिशन प्रेरणा से संबंधित मॉड्यूल आधारशिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह के बारे में बताया गया है। कार्यक्रम के समापन समारोह में शिव कुमार सिंह, जंगशेर बहादुर राणा, उमा शर्मा, वंदना सिंह,सुचिता और रंजना आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *