अपना जिला

चुनाव में कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई : ASP


(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने बैठक एवं क्षेत्र भ्रमण तेज कर दिया है। प्रत्येक दिन थानों पर पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा ग्रामीणों से सीधा संवाद कर प्रत्येक जरूरी बिन्दुओं पर चर्चा की जा रही है। बृहस्पतिवार को दुबारी परिसर में एएसपी, एसडीएम व प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों के साथ साथ बैठक की।
एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि अवैध शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों पर समय रहते कार्रवाई करें। प्रत्याशियों पर विशेष नजर रखें। अगर कहीं भी उनकी गतिविधि संदिग्ध लगे तो तुरंत कार्रवाई करें। सभी असलहों को जमा कराया जाए। आचार संहिता का पालन शत-प्रतिशत कराया जाए। उप जिलाधिकारी लाल बाबू दुबे ने कहा कि बिना अनुमति के वाहन द्वारा प्रचार करने व पोस्टर, बैनर को रोका जाए या थाने में जब्त किया जाए। प्राथमिक विद्यालय की दीवारों पर जिन प्रत्याशियों की ओर से पोस्टर चिपकाया गया है, उसको तत्काल साफ कराएं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, अमरेश पांडेय, चंद्र मणि यादव, रामायण यादव, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *