अपना जिला

आग की घटना से आहत किसान,अज्ञात कारणों से लगी आग पाँच विगहे गेहूँ की फसल राख

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । तहसील क्षेत्र में इन दिनों अगलगी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही जिससे किसानों के चेहरे पर चिन्ता की लकीरें देखी जा रही है कब इनकी फसलों को अग्निदेव अपने काल के गाल में समाहित कर ले किसी को पता नहीं ।  शनिवार को लगभग 2 बजे क्षेत्र के बाऊडीह पुरवा के कमलापुर में अज्ञात कारणों से आग लग गई । गाँव के सिवान में गेहूं की फसल में आग की लपटें देख ग्रामीण सिवान के तरफ पहुँच कर आग बुझाने लगें । घन्टो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । लेकिन तब तक भीटिया निवासी लल्लन यादव पुत्र सहदेव सहित 8 किसानों की 5 विगहे गेहूँ की खड़ी फसल राख के ढेर में बदल गई ।फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी नहीं पहुँचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा ।ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है । घटना की जानकारी होते ही तहसील कर्मी मौके पर पहुँच कर नुकसान का आकलन करने में जुटे रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *