अपना जिला

SDM व CO ने फोर्स के साथ शराब के दुकानों का किया औचक निरीक्षण


(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । होली पर्व को भाईचारगी के साथ सम्पन्न काराने के लिए एसडीएम,सीओ, आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने रविवार को कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन शराब की दुकानों  का औचक निरीक्षण किया । तथा चेताया कि यदि पाँच बजे शाम के बाद दुकानें खुलीं मिली तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । इस दौरान उन्होंने ठेकों पर रेट लिस्ट ठीक प्रकार से नहीं लगी होने पर नाराजगी जताई। साथ ही ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।
रविवार को एसडीएम लालबाबू दुबे,सीओ अमित कुमार सिंह , आबकारी निरीक्षक पंकज कुमार ने मय फोर्स के साथ रामपुर बेलौली, मर्यादपुर, चन्द्रापार, मधुबन सहित आधा दर्जन से ऊपर शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया । टीम मर्यादपुर स्थित शराब के ठेके पर निरीक्षण किया ।  टीम ने ठेके के दस्तावेज देखने के साथ ही दुकान में रखा स्टाक भी चेक किया। उन्होंने दुकान पर ठीक प्रकार से रेट लिस्ट न लगे होने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही नई लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने  रामपुर बेलौली में स्थित शराब के ठेके पर पहुँचे जहा एसडीएम ने रेट लिस्ट ठीक प्रकार से लगाने के निर्देश दिए। टीम ने इसके बाद चन्द्रापार स्थित शराब के ठेकों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेल्समैन को निर्देश दिए कि कोई भी ग्राहक जब भी शराब खरीदते है तो वह उन्हें उसका बिल भी उपलब्ध कराएं। इसी क्रम में मधुबन कस्बा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का भी निरिक्षण के साथ ही ईंट भट्ठा पर भी जांच पड़ताल किए । तथा चेताया कि अमन मेें खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *