चेयरमैन प्रतिनिधि के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मनाई होली मिलन समारोह
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।नगर पंचायत के पानी टंकी में चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया के अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान नगर पंचायत कर्मियों ने एक दूसरें को गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया । समारोह को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है तथा हमें भाईचारगी के साथ त्यौहार मनाना चाहिए । मन के मलाल को दूर करतें हुए वास्तविकता रूप में रंगों के त्यौहार की खुशी को बढ़ाना चाहिए । समारोह को संबोधित करते हुए ईओ मुकेश कुमार चौधरी ने कहा कि आज लोग होली या किसी भी पर्व को मोबाइल पर चैटिंग कर मना रहें है ।जिससे आपसी सौहार्द समाप्त हो रहा है । वास्तविक त्यौहारों का आनंद तब आएगा जब लोग एक दूसरे के साथ मिल कर कटुता को दूर करते हुए गुलाल लगाए। आगें उन्होंने कहा कि होली के रंग वर्ण व्यवस्था को समाप्त करते हुए अनेकता में एकता का संदेश देता है । इस अवसर पर धनंजय पाण्डेय, पीयूष मद्धेशिया गुप्ता, लालजी साहनी, पतिराम भगत, सतेन्द्र मद्धेशिया गुप्ता गली मधुबन: बृजेश मद्धेशिया, दुर्गेश आदि रहें ।


