होली का त्यौहार आपस में सौहार्द पूर्वक भेद भाव औऱ दुश्मनी भुलाकर एक दूसरे को रंग व गले लगाने का त्यौहार : नयन
मऊ। नगर के सोनी धापा के मैदान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा प्रातः सम्मलित शाखा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सभी शाखाओं से आए स्वयं सेवकों ने शाखा में शामिल होने के बाद एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया।
रविवार की सुबह प्रातः साढ़े छः बजे नगर क्षेत्र के सोनी धापा के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा सम्मलित शाखा सर्वप्रथम व्यायाम, खेल कूद, सूर्य नमस्कार एवं योगा किया गया। अंत में होली कर त्यौहार के दृष्टिगत सभी स्वयं सेवकों से एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली त्यौहार मनामा।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा की होली का त्यौहार आपस में सौहार्द पूर्वक भेद भाव औऱ दुश्मनी भुलाकर एक दूसरे को रंग व गले लगाने का त्यौहार है। ऐसे में हमें आज होली के त्यौहार के एक दिन पूर्व सम्मलित शाखा में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है । रंगों के इस त्यौहार में लोग गीले-शिकवे भूलाकर एक दूसरे को गले लगाए और सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली का त्यौहार मनाए।
श्री नयन ने होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले ” गीत जैसे ही गाया, स्वयं सेवक झूम उठे।
अध्यक्षता कर रहे बालकृष्ण थरड ने कहा जैसे अलग-अलग रंग होते हैं और होली रंगों का त्यवहार है। उसी तरह मेरा देश विभिन्नताओं को समेटे हुए राष्ट्रीयता व एकता का परिचायक है। हमें सदैव शोषित व पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवेन्द्र मोहन, डीजीसी राजेश सिंह राज, मनीष राय, मनोज राय, एडीजीसी अजय सिंह, सुनील कुमार दूबे सोनू, सुधीर सोनकर, राहुल सिंह, उत्तम सिंह, विशाल पाण्डेय, अभय सिंह सोनू, अश्वनी सिंह, सन्तोष अग्रवाल, अभिषेक खण्डेलवाल, सुनील यादव, कन्हैया तिवारी, विनोद गुप्ता, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

