अपना जिला

168 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 05 गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.03.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान कुल 168 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर कुल 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस क्रम में थाना *घोसी* पुलिस द्वारा पलिया महमूदपुर के पास से अजय महतो पुत्र छेदी महतो निवासी कैरी जनपद लोहरदगा झारखण्ड, उपेन्द्र उरांव पुत्र छून्नु उरांव निवासी चिरी बरबा टोला कुट्टू जनपद लोहरदगा झारखण्ड दोनों के कब्जे से 100 लीटर अवैध कच्ची शराब, कारीसाथ के पास से अवधेश पुत्र रामपत, बलिराम पुत्र रामपत निवासीगण चकबब्बन थाना घोसी के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना *मधुबन* पुलिस द्वारा  भटिया के पास से रामसरिख पुत्र पूर्णवासी निवासी टमटा दुबारी थाना मधुबन के कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *