अपना जिला

शिक्षकों ने एक दूसरें को गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया

मधुबन। नहर रोड स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र फतेहपुर मंडाव सभागार में खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान शिक्षकों ने एक दूसरें को गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया । समारोह को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि होली आपसी सहमति, सौहार्द, एकता का त्योहार है। इस तरह का आयोजन सभी शिक्षक शिक्षिका को अपने विद्यालय में भी आयोजित करें जिससे बच्चों को इन भारतीय त्योहारों की जानकारी भी हो सके। उन्होंने शिक्षकों से अपील किया कि आप अपने मुकम्मल ऊर्जा से अपने ब्लॉग को जिले में सिर्फ स्थान पर स्थापित करें। समारोह को बतौर विशिष्ट अतिथि सम्बोधित करतें हुए इन्दिरा गाँधी पीजी कालेज डुमरी मर्यादपुर के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुंवर सिंह ने कहा कि आज लोग होली या किसी भी पर्व को मोबाइल पर चैटिंग कर मना रहें है ।जिससे आपसी सौहार्द समाप्त हो रहा है । वास्तविक त्यौहारों का आनंद तब आएगा जब वह लोगों के घरों पर पहुँच कर गुलाल लगाते हुए गले मिलें । प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन पाण्डेय ने कहा कि होली के रंग वर्ण व्यवस्था को समाप्त करते हुए अनेकता में एकता का संदेश देता है । कार्यक्रम का संचालन ऊर्जावान शिक्षक कन्हैया यादव ने किया। समारोह को ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन पांडेय, एआरपी रणंजय मल्ल, एमएलसी प्रतिनिधि जनार्दन सिंह, राज बहादुर सिंह, संजय सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, राधेश्याम पाण्डेय, अभिनंदन सिंह आदि ने संबोधित किया । इस मौके पर अखिलेश मौर्य, राणा बलवंत सिंह, संजीव सिंह,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *