अपना जिला

मधुबन में विजिलेंस के छापामारी से हड़कंप

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत मधुबन में बुधवार को अचानक विजिलेंस की टीम आ धमकी जिससे विद्युत उपभोगताओं में अफरा तफरी मच गई । चोरी से विद्युत का उपयोग करने वालें धड़ाधड़ अपने तार उतारने लगे । टीम द्वारा नौ विद्युत उपभोक्ताओं के यहा छापामारी किया तथा घरों एंव व्यवसायिक कनेक्शन की जाँच की जिसमें बिना भार बढाए विद्युत उपयोग के साथ ही बाइपास तरीके से मीटर से कनेक्शन हटा कर विद्युत चोरी पाई गई । जाँच टीम ने शशिकांत पुत्र शिवपुजन ,अमन स्वीट कार्नर ,मां शारदा इम्पोरियल , वृजविहारी मल्ल ,गुनगुन वस्त्रालय ,सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जनता जाँच केन्द्र द्वारा एक्स-रे मशीन संचालन के साथ ही घरेलू कनेक्शन लेते हुए इसका कमर्शियल एवं अतिरिक्त विद्युत उपभोग किया जा रहा था । साथ ही जयराम प्रसाद गुप्ता मीटर खराब बता कर चोरी से विद्युत उपयोग किया जा रहा था तो विनोद प्रसाद गुप्ता वाइपास से विद्युत का उपभोग करते पाए गए ।अनियमितता बरते पाए जानें पर सभी विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ टीम कार्रवाई में लगी रही । इस अवसर पर नोडल अधिकारी टीजी टू अरविंद यादव ,हेड कांस्टेबल मुकेश यादव ,रामनरेश यादव, कांस्टेबल राजेश ,अमरेश मौर्य ,रविप्रकाश ,नंदलाल आदि विद्युत कर्मचारी रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *