अपना जिला

मधुबन में ग्रामीणों ने दर्ज कराई आपत्ति

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संशोधित आरक्षण सूची जारी किए जानें के बाद तहसील क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने भ्रामक आरक्षण सूची जारी करने का आरोप लगाते हुए खण्ड विकास अधिकारी दोहरीघाट एवं फतेहपुर मंडाव से शिकायत करतें हुए मानक के अनुरूप सीट को आरक्षित करने की माँग किया है । छपरा धुसर निवासी कमलेश कुशवाहा ,राजदेव यादव ,ओमप्रकाश, भरत साहनी ,सुदामा पाल ,संजीत यादव सहित एक दर्जन ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई है कि ग्राम सभा छपरा धुसर में वर्ष 1995 से लेकर 2015 तक कभी भी पिछड़ी जाति के लिए सीट का आरक्षण नहीं हुआ ।अनुसूचित जाति के लिए चार बार सीट आरक्षित की गई । इस ग्राम सभा में अनुसूचित एवं पिछड़ी जाति के लोगों की जनसंख्या है ।ग्रामीणों ने आरक्षण सूची के मानक का हवाला देते हुए छपरा धुसर को पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षित करने की माँग किया । वहीं दुबारी को अनुसूचित किए जाने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षित करने ,कुंवरपुरवा को अनारक्षित करनें के लिए आपत्ति दर्ज कराई गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *