नाजायज चाकू के साथ एक गिरफ्तार
मऊ। थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.03.21 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान कस्बा दोहरीघाट से अरशद पुत्र हबीब अहमद निवासी कस्बा दोहरीघाट थाना दोहरीघाट के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 81/21 धारा 4/25 आयुद्ध अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

