अपना जिला

शारदा नारायन फ्यूचर फाउन्डेशन स्कूल में स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन

मऊ । भुजौटी स्थित शारदा नारायन फ्यूचर फाउन्डेशन स्कूल में लायन्स क्लब के जनपद अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह द्वारा स्मार्ट क्लास का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपक्रीडाधिकारी मुकेश सबरवाल, शारदा नारायन हास्पिटल के संरक्षक जगत नारायन सिंह, शारदा सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे। डॉ. सिंह ने कहा कि नई तकनीक के आधार पर पढ़ाई के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कहा कि शिक्षा में कंप्यूटर युग चल रहा है। किसी भी विषय के बारे में अगर कोई जानकारी चाहिए तो स्मार्ट क्लास आपको यह सुविधा प्रदान करेगी। शिक्षा को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास चलाया जा जाएगा जिसके माध्यम से डिजिटल युग में अब हर विषयों की शिक्षा सरल तरीके से प्राप्त की जा सकती है। अन्त में शारदा नारायन फ्यूचर फाउन्डेशन स्कूल के डायरेक्टर एडवोकेट सुनील कुमार सिंह ने लायन्स क्लब के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह को स्कूल में लायन्स क्लब द्वारा स्मार्ट क्लास के संसाधन मुहैया कराने के लिए भूरी भूरी प्रंशसा किये तथा कहा कि शारदा नारायन फ्यूचर फाउन्डेशन स्कूल कम फीस में स्मार्ट क्लास की सुविधा प्रदान करेगा। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर ने एक गरीब बच्ची दीक्षा गुप्ता को अच्छी शिक्षा देने के लिए जब तक स्कूल में पढेगी तब तक उसकी फीस माफ कर दिया है। इस अवसर पर बोलते हुए शारदा नारायन हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि शारदा नारायन फ्यूचर फाउन्डेशन स्कूल के बच्चो को अच्छी पढाई के साथ अच्छे स्वास्थ के लिए शारदा नारायन हास्पिटल हमेशा तत्पर रहेगा। साथ ही साथ प्रत्येक वर्ष विघालय के बच्चो का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप स्कूल परिसर में ही कराया जाएगा, जिससे बच्चे स्वस्थ रहे और शिक्षा का बेहतर व मजबूत फाउण्डेशन बना सके। इस अवसर पर समाजसेवी हबीबुल्लाह टाण्डवी, प्रधानाचार्य शेख असदुल्लाह, शिव कुमार सिंह, गौरव सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *