अपना जिला

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन

मऊ। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जनपद मऊ के सभी 9 ब्लॉक एवम शहर मऊ के एक एक इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच आयोजित किया गयां। शहर मऊ में कार्यक्रम उद्घाटन डी ए वी इंटर कॉलेज में शहर मऊ के नोडल अधिकारी डा. वकील अली द्वारा किया गया। फतेहपुर मंडव में जनता शिक्षण संस्थान दुबरी में नोडल अधिकारी आर बी एस के आर के एस के डॉ बी के यादव द्वारा, बड़ राव में नदवा सराय इंटर कालेज में नोडल अधिकारी / अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रवण कुमार द्वारा, दोहरी घाट में श्री शंकर जी इंटर कालेज, पतजिवा में श्री प्रकाश उपाध्याय श्री दारा सिंह चौहान जी के प्रतिनिधि द्वारा, घोसी में सीडीपीओ श्री अश्वनी जी द्वारा, कोपागंज में सेंट जोसफ इंटर कॉलेज में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा, मोहम्दाबाद में जनता इंटर कॉलेज, करहा में नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सधिकारी डॉ आर बी सिंह द्वारा, परदहा में दाधिवाल इंटर कॉलेज, रेनी में जिला क्षय रोग अधिकारी डा ए के अग्रवाल, रानीपुर में एस जी डी बालिका इंटर कॉलेज, रतनपुरा में सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज, हलधरपुर में ग्राम प्रधान द्वारा उद्घाटन कराया गया।

किशोर मंच कार्यक्रम में उपस्थित किशोर किशोरियों को सम्बोधित करते हुए नोडल अधिकारी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ बी के यादव द्वारा किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि किशोर उम्र में लड़कियो व लड़कों दोनो में शारीरिक बनावट में बदलाव होता हैं। प्रजनन अंगों को विकास होता हैं। वही आवाज आदि में भी बदलाव होता हैं। इसके साथ साथ किशोरियों में माहवारी भी इसी समय में शुरू होती हैं। उन्होने इस दौरान खान पान आदि में भी विशेष सावधानियाॅ बरतने पर जानकारी दी।

सभी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का भी पूरा सहयोग से किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम बहुत ही बेहतर ढंग से संपादित हुआ। नोडल अधिकारी शहर डॉ वकील अली द्वारा खान पन के बारे मे बताया कि फास्ट फूड न खाये और घर पर बने शुद्व्र खाना खाये इस उम्र में अधिक खान पान पर ध्यान देने की जरूरत हैं अधिक से अधिक हरी सब्जियाॅ, पत्तेदार सब्जियाॅ, व फलों को सेवन करें

डी ई आई सी मैनेजर मऊ श्री अरविन्द कुमार वर्मा जी ने किशोर किशोरियो को स्वस्थ्य जीवन का मूलमंत्र देते हुए सबको स्वस्थ्य एवं स्वच्छ रहने की सीख दी। उन्होने कहा कि स्वस्थ रहना जीवन की मूल आधार हैं। सभी स्वस्थ्य हो इसके लिए व्यवहार व आदतो में बदलाव हों।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, कोपागंज श्री युसूफ खान ने किशोर व किशोरियो के लिये संचालित स्वास्थ्य समबन्धी योजनाओं के बारे मे ंविस्तार से जानकारी दी। उन्होने किशोरियों एव किशोरों की व्यक्गित साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने पर जोर दिया।

आर बी एस के टीम लीडर बड़ राव डॉ उम्मूल ओला ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एचवी लेवल की विभिन्न केटेगरी के बारे मे विस्तार से समझाया और 10 ग्राम से कम पाये जाने पर आयरन फोलिक एवं एसिड के टेबलेट लेने की सलाह दी। वही 6 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन पाये पर ऐसे किशोर किशोरियों को रिफर किया जाता हैं ताकि अस्पतालो मे ंउनका सही उपचार हो सकें साथ ही सभी ब्लॉक के आर बी एस के टीम द्वारा किशोर एवम किशोरियों को जागरूक किया।

डॉ अनीता सिंह, डॉ प्रियंका, डॉ ऋतु, डॉ सीमा, डॉ नीतू, डॉ सगुफ्ता, डॉ आफरीन, डॉ दिव्या इत्यादि द्वारा विभिन्न ब्लॉक के इंटर कालेजों में किशोरियों में सुरिक्षत माहवारी प्रबन्धन की तकनीकों को जानकारी देते हुए कहा कि मासिक स्राव के दौरान हर तीन घंटे पर सेनेटरी पेड को बदलते रहें एवं मासिक धर्म के दौरान अधिक दर्द होने पर संकोच नही करे और चिकित्सक से सलाह ले।

सभी ब्लॉक के नेत्र परीक्षण अधिकारी ने आखों के देखभाल व हरी सब्जियाॅ आदि खाने की सलाह दी। उन्होेने कहा कि विटामिन ए की कमी शरीर मे न होने दें इसके लिए खान पान पर ध्यान रखें।

सभी ब्लॉक में बी पी एम्, बी सी पी एम्, काउंसलर इत्यादि ने किशोरियों व किशोरो के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किये जा रहे ंकार्यो पर जानकाी दी एवं किशोरों को सही व उचित सलाह के लिये इस कार्यक्रम से जुडे लोगो के सलाल मशविरा करने की बात की।

डॉ वेद प्रकाश, डॉ नौशाद, डॉ स्वामीनाथ, डॉ अंजनी, डॉ धीरज, डॉ एस के पांडेय, डॉ हरिशंकर, डॉ अजहर, डॉ शैलेश, डॉ रामदास, डॉ राजेश, डॉ फिरोज, डॉ सुनील, डॉ मनोज मित्तल, डॉ लल्लन इत्यादि चिकित्सा अधिकारियों ने
राष्ट्रीय किशोर मंच कार्यक्रम पर कम होमीग्लोबिन पाये जाने पर किशोरियो व किशोरों को आयरन फोलिक एवं एसिड की टेबलेट वितरित करते हुए खान पान पर ध्यान देने की सलाह दी।

प्रतियोगिताओं का आयोजन…
एनीमिया मुक्त भारत एवं सुपोषण अभियान के प्रेरित होकन बच्चों ने इन विषयों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किशोर किशोरियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *