खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एक छत के नीचे 18 फरवरी को रजिस्ट्रेशन करने के साथ बनाएगा फूड लाइसेंस
■ प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में छोटे मझोले व्यापारियों के सुविधा निमित्त लिए लगेगा कैंप
■ शहर के मध्य एक छत के नीचे विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर बनाया जाएगा लाइसेंस
मऊ। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 18 फरवरी 2021 को दिन में 11:00 बजे से रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही फूड लाइसेंस बनाया जायेगा।
जानकारी देते हुए प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि आम व्यापारी, फुटपाथ व्यवसायी व ठेला, खोमचे, दूध व्यवसायियों की सहूलियत के लिए कैंप का आयोजन सहादतपुरा में चटपटी रेस्टोरेंट के ऊपर हाल में किया गया है। जिसमें सभी राशन, दवा, दूध और सब्जी होटल, चाट फुलकी बेचने वाले व सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ बेचने वालों का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस बनाने का काम किया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जिला अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फेरी व फुटपाथ व्यवसायी सामान्य रजिस्ट्रेशन के लिए 1 फोटो, आधार कॉर्ड लेकर उपस्थित होंगे। जबकि लाइसेंस बनवाने के लिए दुकानदार बन्धु 1फोटो, आधार कार्ड, बिजली बिल/जीएसटी प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होंगे।


