अपना जिला

विकास पुरूष कल्पनाथ राय के गांव में मातृ शक्तियों ने किया निधि समर्पण

मऊ। अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय के आवास सेमरी जमालपुर में भाजपा नेत्री डॉ सीता राय के नेतृत्व में मातृशक्ति की निधि समर्पण राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सुभाष जी ने अपने संबोधन में कहा कि राम भक्त घर-घर, गांव-गांव लोगों के निधि समर्पण के लिए पहुंचेंगे। अमीर हो या गरीब सबका सहयोग इस पुनीत कार्य में लिया जाएगा। सब स्वेच्छा से भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण में अपना सहयोग झुमकर, कर रहे हैं।
इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए निधि समर्पण के रूप में प्रमुख रूप से मात्र शक्तियों में  डॉ अलका राय, संगीता द्विवेदी, नीलम सर्राफ, डॉ मधु राय, ज्योत्सना त्रिपाठी, पूजा राय, पूनम यादव, डा. सीता राय आदि ने अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपना-अपना निधि समर्पण किया। इस अवसर पर जिला जिला प्रचारक राजीव नयन, विभाग कार्यवाह रामविलास चौबे, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री, सुनील कुमार गुप्ता, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू, गणेश सिंह, भरत भैया, देवेन्द्र मोहन, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *