मऊ के आदित्य उपाध्याय बने सुप्रीम कोर्ट में स्टैंडिंग काउंसिल के अधिवक्ता
( फतेह बहादुर गुप्ता)
रतनपुरा/मऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी, हौसला प्रसाद उपाध्याय के सुपुत्र आदित्य उपाध्याय एडवोकेट को सुप्रीम कोर्ट मे स्टैंडिंग काउंसिल ( स्थायी परिषद) का भारत सरकार ने अपना अधिवक्ता नामित किया है । इसकी सूचना मिलते ही पूरे जनपद में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई ,और श्री उपाध्याय के मित्र, शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हौसला प्रसाद उपाध्याय के सुपुत्र आदित्य उपाध्याय 28 वर्ष की उम्र में ही कैंब्रिज विश्वविद्यालय लंदन से एल एल एम कर लिये। इसी विश्वविद्यालय से दिवंगत भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने 38 वर्ष की उम्र में इस उपाधि को प्राप्त किया था। जबकि इसी विश्वविद्यालय से महात्मा गांधी, रविंद्र नाथ टैगोर और ओवैसी ने शिक्षा ग्रहण किया है।
आदित्य उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट में स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि अपनी प्रतिभा के बदौलत उसने यह मुकाम हासिल किया है। शुद्ध रूप से शाकाहारी आदित्य उपाध्याय को लंदन की शिक्षा दीक्षा ग्रहण कराने में यद्यपि उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। परंतु अपने पुत्र के ऊंची मुकाम प्राप्त होते ही वह फूले नहीं समा पा रहे हैं। आदित्य को बधाई देने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर, सुरेश कुमार श्रीवास्तव ,फतेह बहादुर गुप्त,भगवान दास गुप्त, जयप्रकाश पटेल, राम नारायण साहू, स्वतंत्र कुमार गुप्त मुन्ना, सुरेंद्र नाथ गुप्त इत्यादि प्रमुख हैं।

