अपना जिला

मानव सेवा संस्था द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मऊ। मानव सेवा संस्था मऊ द्वारा नगर के राजस्थान भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष चन्द्र चौकी प्रभारी संस्कृत पाठशाला उपस्थित रहे तथा फिजिशियन डॉ० एम०खालिद तथा डॉ० एन०ए०लारी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ०पी०पी० सिंह,दन्त चिकित्सक डॉ०एम०फहद के द्वारा सैकड़ो मरीजों का इलाज किया गया तथा उनको दवा वितरण किया गया। सभी चिकित्सकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात नगर के गरीब लोगों तथा बच्चों को मिठाई तथा कपड़े बाटे गए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा मध्येशिया, जिला मंत्री राशीद कबीर, विधानसभा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष आनन्द प्रकाश, तहसील सचिव हर्षित शर्मा, ब्लाक महामंत्री आश्कर नमन, ग्राम विकास अध्यक्ष धीरज, ग्राम विकास सचिव किशन गौतम, ज्ञान प्रकाश, अदीब आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *