अटेवा ने मनाया डॉ रामअशीष का शहादत दिवस
मऊ। दोहरीघाट ब्लॉक मुख्यालय के शहीद स्मारक पर जनपद की अटेवा इकाई द्वारा पुरानी पेंशन आंदोलन के दौरान पुलिस लाठी चार्ज में शहीद हुए डॉक्टर राम आशीष सिंह का चौथा शहादत दिवस एवं कैंडल मार्च किया गया । जिसमें जनपद की अटेवा इकाई के तमाम सदस्य व सहयोगी संगठनों के सदस्य उपस्थित थे। इनमें प्रमुख रूप से अटेवा के मंडलीय मंत्री राजेश सिंह जनपद इकाई के संरक्षक श्याम सुंदर यादव जनपद इकाई के महामंत्री बिरजू सरोज, विवेक यादव, अनिल कुशवाहा , रमेश राम , ब्लॉक अध्यक्ष दोहरीघाट नीरज राय , मिथिलेश यादव, ओंकार सिंह , एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे व अपने विचार ब्यक्त किए ।

