दो भूले-भटके बच्चों को बाल कल्याण समिति ने परिवार में संरक्षण दिलवाया
मऊ। बाल कल्याण के कार्यालय में सोमवार क़ एक 7 वर्षीय मन्द बुद्धि का बालक गांव में बारात आने के दौरान भटक कर गांव से बाहर चला गया किसी ने पता नहीं चल पाने पर थाना घोसी को सूचना दिया थाना थाना घोसी ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे के बारे में पता लगाने की कोशिश किया तो घर का पता चल गया लेकिन नियमानुसार बाल कल्याण समिति के आदेश से बच्चे को परिवार में सुपुर्द किया गया दूसरा मामला बलिया जनपद से एक मंदबुद्धि की बालिका भटकते हुए मऊ रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को मिली बहुत खोजबीन पर उसके घर वालों का पता चला तो बाल कल्याण ने दोनों ही बच्चों के अभिभावकों का बयान तथा पहचान पत्र आदि का विवरण लेते हुए परिवार में संरक्षण दिया गया। मौके पर अध्यक्ष शिव कुमार सदस्य श्रीमती विनीता पांडेय आदि मौजूद रहे।
