मिशन शक्ति के अंतर्गत बच्चियों की काउंसलिंग का सेशन महिला कल्याण विभाग एवं इनरव्हील के संयुक्त तत्वाधान सम्पन्न
मऊ। मिशन शक्ति” के अंतर्गत बच्चियों की काउंसलिंग का सेशन महिला कल्याण विभाग एवं इनरव्हील के संयुक्त तत्वाधान सोमवार को आयोजित हुआ। जिसमें लगभग 500 लड़कियों की काउंसलिंग किया गया। कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग से श्रीमती विनीता पांडेय सदस्य/ मजिस्ट्रेट बाल कल्याण मीरा काउंसलर वन स्टॉप सेंटर एवं इनरव्हील के अध्यक्ष डॉ रूचिका अग्रवाल, डॉ नम्रता श्रीवास्तव, डॉ कुसुम वर्मा, मीना अग्रवाल, पूनम गुप्ता, नूपुर अग्रवाल मौजूद रही।
काउंसलिंग के दौरान बच्चियों से खुलकर बातें करने की तथा उनकी समस्याओं को जानने की विधिवत चर्चा किया गया तथा एक-एक लड़की को बुलाकर बात किया गया कि तुम्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो बताओ चाहे वह किसी उत्पीड़न डर भय दबाव से संबंधित हो या बीमारी से संबंधित कोई भी समस्या हो खुल कर बताओ तुम्हारे समस्या का समाधान करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा l


