नाली विवाद में दो पक्षो में मारपीट के दौरान भागते समय युवक कुंए में गिरा मौत
बलिया। कहते हैं ना की कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर मारपीट गाली गलौज बड़ा बवाल बन जाता है और मनीष को इन चीजों से बचना चाहिए लेकिन अपने अपने घमंड में चूर मनुष्य कुछ भी मानने और सुनने को तैयार नहीं है और ऐसा ही हुआ बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में, शुक्रवार को नाली की सफाई को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गये, गाली गलौज के बाद मामला मारपीट पर आ गया। मारपीट होने के बाद एक व्यक्ति घिर गया, वह भागने लगा तभी कुएं में गिर गया जहां उसकी मौत गयी।
जानकारी के अनुसार गांव में दो पक्षों के बीच काफी दिनों से नाली का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को उसकी सफाई को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान हरगोविंद (32) विपक्षियों से घिर गया तो वहां से बचने के लिए भागा और अचानक सामने कुएं में गिर गया। जब तक उसे कुएं से बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी।
मामले की जानकारी होते हुए सुखपुरा थाने की पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।

