अपना जिला

त्रिस्तरीय समिति गठन में धांधली बरतने का आरोप, ग्राम पंचायत सदस्यों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । तहसील क्षेत्र अन्तर्गत स्थित विकास खण्ड फतहपुर मंडाव के फतहपुर ग्राम पंचायत की प्रधान सावित्री देवी के मौत के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा गोपनीय तरीके से त्रिस्तरीय समिति गठित करनें का आरोप लगाते हुए । समिति का गठन खुली बैठक में कराने की मांग करतें हुए ग्राम पंचायत सदस्यों ने तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा । ग्राम पंचायत सदस्यों का कहना था कि शासन के मंशा के अनुरूप प्रधान के मौत के बाद ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के संचालन के लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन करने की व्यवस्था है । तथा इस समिति का गठन ग्राम पंचायत के खुली बैठक में करनें का फरमान है । बावजूद फतहपुर मंडाव के प्रधान की मौत के बाद प्रधानपति द्वारा कमरों में बैठकर अनुचित तरीके से त्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया है । जबकि सदस्यों को इस कार्रवाई की कानों कान खबर नहीं हुई । आधा दर्जन से उपर सदस्यों ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया कि खुली बैठक करतें हुए त्रिस्तरीय समिति का गठन किया जाय । इस अवसर पर नंदु ,राधेश्याम गुप्ता, चन्द्रजीत ,मु.वाहिद, नुरसवा ,ममन ,फेकू आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *