अपना जिला

प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। घाघरा के तलहटी में बसे देवरांचल के आधा दर्जन से अधिक युवाओं के अपने प्रतिभा के दम पर सरकारी नौकरी पर आसीन होने के बाद देवरांचल के समाजिक सरोकार रखनें वालें लोगों ने देवरांचल को गौरवान्वित करनें वाले प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया । गौरतलब है कि घाघरा के उफान के चलते हर साल देवरांचल के लोग दुश्वारियों को झेलते है । बावजूद इसके यहाँ के प्रतिभावान युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया कि गुदरी में भी लाल होते है । अपनें प्रतिभा के दम पर लीलहवा धर्मपुर निवासी राहुल यादव लोको पायलट
कुंवरपुरवा निवासी प्रदीप गोड़ आर्मी, कचिला नारायनपुर निवासी राजू मौर्य सीआरपीएफ,मुन्ना गिरी निवासी मठिया उत्तर प्रदेश पुलिस, प्रद्युम्न यादव निवासी पीपरा कछार आर्मी के साथ ही आधा दर्जन युवाओं ने देवरांचल के धरती को एक पहचान दिया है । इसी बात से गदगद सपा नेता राजेश यादव ,मुन्ना यादव, प्रदुम्न यादव, हरिलाल यादव ,बजरंगबली,  अभिषेक यादव सहित ग्रामीणों ने इन युवाओं का स्वागत करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *