अपना जिला

पालिकाध्यक्ष ने किया खड़ंजा व इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य का लोकार्पण

मऊनाथ भंजन। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 01 मु0 मुसरदह में सुरेश सिंह के मकान से गामा साहनी के मकान होते हुए श्याम लाल तथा रामचन्द्र के मकान तक लगभग 8.32 लाख रुपये की लागत से निर्मित मिट्टी भराई, रिटेनिंगवाल व खड़ंजा एवं वार्ड नं0 30 मु0 डोमनपुरा में श्री नफीस एटीया ओबैदुर्रहमान मु0 राफे, अतिकुर्रहमान तक लगभग 6.41 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली एवं सी0सी0 इण्टरलाकिंग कार्यों का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के कर कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ। यह कार्य संयुक्त रुप से लगभग 14.73 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और उक्त कार्यों को निर्मित कराने के प्रति पालकी का आभार व्यक्त किया।


लोकार्पण के उपरान्त पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने क्षेत्र की अवाम का अभिवादन स्वीकार करते हुये वार्ड को अन्य आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में मऊ नगर पालिका परिषद का स्थान सब से ऊपर हो इसके लिये हर सम्भव कार्य कराने का प्रयास पालिका कर रही है। उन्होंने कहा कि आवागमन को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिये नगर के हर वार्ड में रास्ता, खड़ंजा, पथ-प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जा रही हैं। इसी क्रम में नगर में लगभग 30 स्थानों पर नाला निर्माणाधीन है साथ ही चिरैयाकोट रोड, खेदूपुरा, हरिकेश पुरा, बुनकर कालोनी, परदहां, मछली मण्डी रोड सहादतपुरा में पोल लगाकर अंडर ग्राउंड केबिल के माध्यम से एल0ई0डी0 लाईट लगाने का कार्य प्रगति पर है एवं बुलाकी पुरा (गैस एजेंसी रोड), औरंगाबाद ईदगाह घोड़ा दलाल बारी रोड, खीरीबाग रोड का पुर्ननिर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। श्री पालकी ने कहा कि मैंने नगर के समुचित विकास का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिये सभी आवश्यक एवं उपयुक्त होने वाले संसाधनों की उपलब्धता एवं उपयोगिता भी सुनिश्चित की जा रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शादाब ज़हीर, शफीक अहमद, असलम उर्फ चुन्नु, मो0 आदिल, हाशिम, हाजी इश्तेयाक, श्याम लाल, हेलाल अहमद, आदिल रफीक, रामचन्द्र, एजाज़ अहमद, अनवार, सादिक रेहान आदि उपस्थित थें।

apnamau.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *