अपना जिला

बाइक के लालच में दोस्तों ने कर दिया निर्मम हत्या

(पवन कुमार पाण्डेय)

मधुबन/मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांगेबीर निवासी 21 वर्षीय अक्षय कुमार मल्ल उर्फ विक्की पुत्र अमित कुमार मल्ल के 30 सितंबर को घर से गायब होने के बाद परिजनों द्वारा खोजबीन करने के उपरांत भी जब कहीं पता नहीं चला तो 2 अक्टूबर को युवक के पिता अमित कुमार मल्ल द्वारा स्थानीय थानें में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसी बीच गायब युवक के मोबाइल लोकेशन एवम् सिकंदरपुर में बाइक बेचने की सूचना उभांव थाना पुलिस को मिलने के बाद स्थानीय थाना के उसुरी निवासी दो सगे भाइयों पंकज मल्ल व छोटू मल्ल को गिरफ्तार कर उभांव पुलिस जांच पड़ताल किया तो मामला परत दर परत खुलता गया। गिरफ्तार दोनों सगे भाइयों के निशानदेही पर गायब अक्षय कुमार मल्ल का शव थाना क्षेत्र के नंदौर सरायमेवागिरी मार्ग पर स्थित एक बगीचे के झाड़ियों में ईंट से कुचकर निर्मम हत्या कर फेंका गया बरामद किया । मृतक के गले, पैर,हाथ एवम् सिर पर ईंट से कुचने के कई निशान पाए गए। दोनों भाइयों से पूछताछ के बाद इस मामलें में खीरीकोठा निवासी बलवीर मल्ल के संलिप्त होने की पुष्टि होने के बाद प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे गिरफ्तार कर करवाई में जुटे रहे।तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ।

■ बाइक के लालच में दोस्तों ने कर दिया निर्मम हत्या

मधुबन। अक्षय कुमार मल्ल उर्फ विक्की के हत्या के पीछे मृतक की बाइक को आरोपी दोस्तों द्वारा बेचने और उस पैसे से ऐश करने की मंशा को लेकर बीते 30 सितंबर की शाम करीब 7 बजे आरोपी दोस्तों ने फोन कर गांव के बाहर बगीचे में बुलाया । तथा दोस्तों द्वारा बाइक बेचकर पैसा देने की मांग की गई। मृतक ने इस बात का विरोध किया जो दोस्तों को नागवार लगा। तथा तीनों दोस्तों ने मिलकर ईंट से कुचकर निर्मम हत्या करतें हुए शव को नदौर सराय मेवागीरी मार्ग स्थित बगीचे में फेंक दिया।

■ युवक के गायब होने के 48 घंटे बाद भी स्थानीय पुलिस को नहीं लगा सुराग

मधुबन। आरोपी दोस्तों ने अक्षय कुमार मल्ल की 30 सितंबर की देर शाम हत्या करने के बाद शव को फेक दिया। 48 घंटे बीतने के बाद भी स्थानीय पुलिस को बदबूदार छत विक्षत शव का कोई सुराग नहीं लग सका। जबकि नदौर बाजार से घटना स्थल की दूरी लगभग तीन सौ मीटर की है। तथा नित्य इस बाजार में 

पीआरबी एवम् पुलिस गस्त करती है। लेकिन इन्हें घटना की जानकारी नहीं हो सकी। जो चर्चा का विषय बना हुआ है ।

■ छोटे बेटे के हत्या से माता पिता का रो रोकर बुरा हाल

मधुबन। अक्षय कुमार मल्ल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जहां मा अपने छोटे बेटे के खोने से इस कदर आहत थी कि रो रो कर बुरा हाल था तथा बेसुध पड़ी हुईं थीं। पिता अमित कुमार मल्ल बदहवास पड़े हुए थे तथा परिजन दहाड़े मारकर रो रहे थे। जिन्हें देख उपस्थित लोगो की आंखे नम हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *