बाल गृह बालिका अब भुजौटी में स्थानांतरित
मऊ। शहर के पूराघाट बरलाई मोड़ पर चल रहा बाल गृह बालिका अब सिविल लाइन के भुजौटी पर स्थानांतरित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने दी और बताया कि यहां अनाथ, उपेक्षित एवं याैन हिंसा से पीड़ित 10 से 18 वर्ष तक महिलाओं को रखा जाता है। इस तरह की महिलाओं को पढ़ने, लिखने, खेलने-कूदने, मनाेरंजन जैसी आदि सुविधाएं समय-समय पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इनके लिए पूरा स्टाफ तैनात किया गया है। खाना बनाने के लिए रसोइया आदि रखे गए हैं। प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि पुराघाट बरलाई में कम जगह थी। कमरे भी व्यवस्थित नहीं थे। इसकी वजह से इसे स्थानांतरित किया गया है। यहां मूलभूत सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

