खास-मेहमानमिसाल-ए-मऊ

मऊ के डॉ. अरशद नज़ीर का डी.एम (कार्डियोलॉजी) में चयन

मऊ। नगर के मुहल्ला छित्तनपुरा निवासी इंजीनियर नज़ीर अहमद के पुत्र डाक्टर अरशद नज़ीर ने NEET-SS 2020 के माध्यम से डी.एम (कार्डियोलॉजी) में आल इंडिया 104 रैंक हासिल कर के मऊ का नाम रौशन किया है। शुरू से डॉक्टर अरशद नज़ीर को कार्डियोलॉजी में रूचि थी। अब ये एक कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में देश की सेवा करने के लिए इच्छुक हैं।

एम.डी (जेनेरल मेडिसिन) जे.एन. मेडिकल कॉलेज, एएमयू अलीगढ़ से करने के बाद राजश्री मेडिकल कॉलेज बरेली में सीनियर रेजिडेंट के रूप में कार्यरत थे। ये यहां पर कोविड कंट्रोल टास्क फोर्स के नोडल आफिसर भी हैं। ये जान की परवाह किए बिना कोरोना काल में देश की सेवा में लगे हुए हैं।

इन्होंने इस बड़ी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरूजनों, भाई-बहन और साथियों को दिया। मेरी तरफ से डॉक्टर अरशद नज़ीर को हार्दिक बधाई। मऊ के शिक्षा के बढ़ते स्तर को देखकर बहुत खुशी होती है। उनके इस सफलता पर नपा के पूर्व अध्यक्ष अरशद जमाल सहित मुुहल्ले व नगर के लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *