अपना जिला

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से भैंस की मौत

मधुबन। तहसील क्षेत्र के भेड़वरा मल्ल निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार की दोपहर आई तेज बारिश में आकाशीय बिजली के चपेट में आकर सिवान में चारा खा रही भैंस की मौत हो गई। भेड़वारा मल्ल निवासी बृज बिहारी राजभर की भैंस सिवान में घास खा  रही थी कि उसी दौरान आकाशीय बिजली के साथ तूफानी बारिश आ गई जिसके चपेट में आकर उक्त व्यक्ति की भैंस अचेत होकर गिर गई और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही पशुपालक मौके पर पहुंचा तथा भैंस की मौत को देखकर उसके पांव तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस भैंस के पोस्ट मार्टम हेतु पशु अस्पताल भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *