अपना जिला

पहलें समाधान दिवस में ही टूटा सोशल डिस्टेंस का मानक

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । कोरोना काल में सरकार द्वारा पीड़ितों कि समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव की अध्यक्षता में प्रथम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें राजस्व, पुलिस, आपूर्ति, विकास ,समाज कल्याण  ,विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 27 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े । लेकिन निस्तारण शून्य रहा । सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए । सबसे बड़ी बात यह है की पहलें सम्पूर्ण समाधान आयोजन में ही कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंशिग के सारे रिकार्ड टूट गयें । जहा फरियादी बिना मास्क के खुलेआम घूम रहें थे वहीं सामाजिक दूरी का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा था । 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय, सीओ राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, आपूर्ति निरीक्षक जयनारायन यादव आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *