चर्चा में

श्री राजपूत करणी सेना ने मऊ में संजय राऊत व महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका

मऊ। श्री राजपूत करणी सेना मऊ जिले की टीम ने वृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष विवेक सिंह व जिला संरक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में फ़िल्म अभिनेत्री कंगना राणावत पर आपत्तिजनक टिप्पणी व उनके कार्यालय को बुल्डोजर द्वारा गिराए जाने के विरोध में श्री राजपुत करणी सेना मऊ द्वारा संजय राऊत व महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की राजपूतो का इतिहास रहा है जब जब महिलाओ पर अत्याचार हुआ है तब राजपूत समाज ने विरोध किया गया। संजय राउत द्वारा टिप्पणी सम्पूर्ण नारी जाति का अपमान है और बेहद आपत्तिजनक है। हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी व मुम्बई की क्षत्राणी कंगना राणावत के सपोर्ट में मुम्बई के शिवसेना के तमाम नेताओ के एहसास दिलाया कि मुम्बई किसी के बाप की नही है।मुम्बई पर पूरे भारत का उतना ही अधिकार है जितना कि शिवसेना का है। अगर क्षत्राणी कंगना राणावत को कुछ भी होता है श्री राजपूत करणी सेना मुम्बई पंहुचकर उन्हें अपने ताकत का व उनकी उनकी औकात दिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना महामंत्री रितेश सिंह, ऋषभ सिंह,कौशल सिंह, अभिषेक सिंह, पंकज सिंह, कृष्णा सिंह, राम सिंह, प्रिंस सिंह, शिवम सिंह, अनूप सिंह, गोलू सिंह, विकास सिंह, अनुज सिंह, संदीप सिंह, बलवंत सिंह, पवन सिंह, आकाश सिंह, पवन सिंह, धनंजय सिंह, अमित सिंह, हरिकेश सिंह, अंकित सिंह, विनय सिंह व सैकड़ो करणी सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *