अपना जिला

प्रतिष्ठित व्यवसायी व व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री को पुत्र शोक

बिल्थरारोड/ बलिया। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री व यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जायसवाल ‘मधुलाला’ के छोटे पुत्र की 38 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन से नगर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को सरयू नदी के तुर्तीपार घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके भतीजे ने दिया। वे पिछले कई दिनों लीवर की बीमार से त्रस्त थे तथा उनका ईलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतक की 4 व 2 वर्ष की दो पुत्रियां हैं।
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मधुलाला के छोटे पुत्र आशीष जायसवाल उर्फ अन्ना भाई 38 वर्ष की दिल्ली में एक निजी अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की खबर दौड़ गई। मंगलवार की देर रात उनके शव के एम्बुलेंस से घर पहुंचते ही उनके घर पल शुभेच्छुओं का तांता लग गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के तुर्तीपार घाट पर किया गया। उनकी शव यात्रा में पूर्व विधायक गोरख पासवान, छट्ठू राम, आद्याशंकर यादव, मतलूब अख्तर, सुरेश त्रिपाठी, रुद्रप्रताप यादव, इरफान अहमद, कृष्णा मद्देशिया, विनोद कुमार पप्पू, अशोक जायसवाल, असलम राही, अरूण कुमार पप्पू, मनीष जायसवाल, अनूप जायसवाल, प्रवीण नारायण, एड० सुनील श्रीवास्तव, देवेंद्र गुप्त, अजय जायसवाल आदि शामिल रहे। उधर उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष प्रशान्त जायसवाल मंटू के आवास पर एक शोक सभा कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक बैठक में हाजी तौहीद लारी, धर्मेन्द्र सोनी, रजत मद्धेशिया, सुनील कुमार टिंकू, अंचल वर्मा, मोनू गुप्ता, मनोहर जायसवाल, गणेश वर्मा, रंजीत मद्धेशिया, किशन वर्मा विनय वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *