मऊ की बेटी गुलिस्तान ज़हीर का NEET के पी.जी. की मेडिकल परीक्षा में चयन
मऊ के मशहूर साड़ी व्यवसायी अतहर ओसवाल की बेटी गुलिस्तान ज़हीर का NEET के पी.जी.की मेडिकल परीक्षा में चयन होने के बाद परिजनों, शुभचिंतकों व प्रशंसकों में खुशी की लहर है। उनका चयन DNB Obstetrics & Gynaecology (बच्चों के जन्म से संबंधित चिकित्सा शास्त्र की शाखा, प्रसूति-विज्ञान) के लिए एम.आर. बांगुर अस्पताल, कोलकाता में एडमिशन मिला है।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा अलफारूक माडल स्कूल से हुयी उसके बाद हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल से पास किया
एमबीबीएस की पढ़ाई जी.एस.वी.एम.मेडिकल कॉलेज कानपुर से पूरा किया।
गुलिस्तां ज़हीर की कामयाबी पर इनके परिवार समेत मन्ज़र जुगनू साड़ी, अज़हर ओसवाल,सरवर ओस्वासल उर्फ़ लड्डन, नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी, जावेद चंदन, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल,ओज़ैर गृहस्थ,एमएए फाउंडेशन के चेयरमैन व समाज सेवी जमाल अर्पण आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

