अपना जिला

इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक

● गुड़, चना, सेब व अनार का किया गया वितरण

मऊ । इनरव्हील क्लब की तरफ से बुधवार को प्रसूता महिलाओं के पोषाहार को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आशीष नर्सिंग होम में आयोजन किया गया। इस दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ रुचिका मिश्रा के नेतृत्व में क्लब की महिला सदस्यों ने दो दर्जन महिलाओं को गुड़, चना, सेब व अनार का वितरण करते हुए सेहत के प्रति सावधान करने को जागरुक किया।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ रुचिका मिश्रा ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में विशेषतौर पर महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहती है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। उन्होंने महिलाओं को अधिक से अधिक पोषाहार युक्त भोजन ग्रहण करने पर बल दिया। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के कंधों पर अपने स्वयं के स्वास्थ्य के साथ ही साथ बच्चे व पूरे परिवार का बोझ रहता है। इसलिए को अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वयं जागरुक होने की जरुरत है। इस अवसर पर मुख्य रुप से आशा खत्री, डॉ कुसुम वर्मा, सचिव पूनम गुप्ता, नुपूर अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *