अपना जिला

एडवोकेट कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के जिला प्रभारी बने एडवोकेट अश्विनी कुमार पाण्डेय

मऊ । उत्तर प्रदेश सलाहकार समिति की संस्तुति पर समिति के अध्यक्ष नित्यानंद द्विवेदी एडवोकेट द्वारा अश्विनी कुमार पाण्डेय एडवोकेट को एडवोकेट कॉउन्सिल ऑफ इंडिया का जिला प्रभारी मऊ मनोनीत किया गया है। एडवोकेट अश्विनी कुमार पाण्डेय को एडवोकेट कॉउन्सिल ऑफ इंडिया का जिला प्रभारी बनाए जाने की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं समेत संभ्रांत नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गया। उधर एडवोकेट कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के नव नियुक्त जिला प्रभारी एडवोकेट अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपा गया है, वे ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करेंगे। बताते चलें कि प्रदेश के मऊ जनपद समेत
आगरा, प्रयागराज, बदायू, बहराइच, बलरामपुर,बलिया, बरेली, बुलंदशहर, चंदौली, फरुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गोंडा,देवरिया, एटा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई,हाथरस, जौनपुर, मैनपुरी,मऊ, मथुरा, मिर्जापुर,मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रामपुर, सन्त रविदास नगर,शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर ,उन्नव,महोबा, चित्रकूट,पीलीभीत, रायबरेली,कौशाम्बी,लखनऊ, बाराबंकी , महराजगंज, कुशीनगर, कासगंज,कानपुर देहात में एडवोकेट काउंसिल ऑफ इंडिया विस्तार का विस्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *