पत्रकार की हत्या के विरोध में BSP के लोगों ने SDM के माध्यम से CM को ज्ञापन सौंपा
घोसी/मऊ। पूर्व मण्डल जोन इंचार्ज बसपा मण्डल आजमगढ़ चन्द्रशेखर के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को बसपा के लोगों ने उप जिलाधिकारी घोसी से मिलकर बलिया के पत्रकार रतन सिंह हत्या के विरोध में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता (अभिव्यक्ति की आजादी) के योद्धाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में नेताओं ने कहा कि हमारे देश के संविधान के अनुसार हमारा देश भारत एक गणराज्य है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता चौथा स्तंभ है जिससे शासन – प्रशासन की नीतियों को समझाने व लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। समाज में फैली बुराईयों को भी उजागर करने हेतु भी पत्रकारिता बहुत अच्छा माध्यम है। निरंकुश शासन व भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ भी आवाज उठाती है। सही बात और सच्चे समाचार को लोगों तक पहुंचाने तथा अभिव्यक्ति (अपनी बात कहने) की आजादी है। परन्तु बलिया जिले में एक युवा पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या इसलिए कर दी गई कि उन्होंने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध आवाज उठाने का साहस किया। ऐसे में पत्रकारों (कलम के सिपाहियों) को सुरक्षा देने की आवश्यकता है, अन्यथा लोकतंत्र खतरे में पड़ सकता है।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उक्त घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए पिड़ित परिजनों को 50,00,000/ (पचास लाख रुपए) की आर्थिक सहायता व पत्रकारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की कृपा प्रदान करें ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अवधेश बागी उर्फ़ मुर्दहवा, सदस्य जिला पंचायत-मऊं, देवेन्द्र कुमार पूर्व जिला उपाध्यक्ष बसपा मऊ, ओमप्रकाश “रंजन” प्रबन्धक, सारदा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरीडीह, घोसी, रामप्यारे चौहान वरिष्ठ नेता बसपा रुकेश कुमार, छात्र नेता सन्नी राव पूर्व मण्डल प्रभारी बसपा- आजमगढ़, डब्लू राजभर पूर्व जिला संयोजक बसपा- मऊ, रानू कुमार गौतम पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ सर्वोदय पीजी कालेज घोसी, पंकज कुमार भारती पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ सर्वोदय पीजी कालेज घोसी, जयनाथ निषाद पूर्व महामंत्री छात्र संघ सर्वोदय पीजी कालेज घोसी, लल्लन राजभर पूर्व उपाध्यक्ष छात्र संघ सर्वोदय पीजी कालेज घोसी, फ़ैज़ अंसारी नेता बसपा योगेन्द्र कुमार बसपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता, संजय कुमार बसपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
