अपना जिला

श्री राजपूत करणी सेना ने फीस माफी के लिए DM के माध्यम से CM को भेजा ज्ञापन

मऊ। श्रीराजपूत करणी सेना मऊ के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में जिला इकाई द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री योगी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी मऊ को दिया। करणी सेना के लोगो ने ज्ञापन के माध्यम से शासन को अवगत कराया कि देश मे फैली कोरोना महामारी के प्रभाव से आज सम्पूर्ण देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। जिससे आमजन की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है। जिसके कारण निजी विद्यालय में अध्ययन कर रहे बच्चों के अभिवावक इस समय फीस देंने की स्थिति में नही हैं।
इस स्थिति में शासन से सत्र 2020-2021 की फीस माफ करने की मांग की गई । इस अवसर पर ऋषभ सिंह (जिला उपाध्यक्ष), अभिषेक सिंह (जिला मंत्री), रितेश सिंह ( जिला महामंत्री), जितेंद्र सिंह, (मऊ सदर विधानसभा अध्यक्ष), अभिषेक सिंह( संगठन मन्त्री), दिवाकर सिंह, पंकज सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, रोहित सिंह, शुभम सिंह,
आदित्य सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *