अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में पत्रकार की हत्या की निंदा
बिल्थरारोड। अखिल व्यापार उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक जिला संगठन मंत्री धर्मेन्द्र सोनी के प्रतिष्ठान हुई। बैठक में बलिया के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या की घोर निंदा की गई तथा 2 मिनट मौन रहकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष प्रशान्त कुमार मंटू ने घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा व एक सरकारी नौकरी की मांग की गई। बैठक में मुख्य रूप से सुनील कुमार टिंकू, हाजी तौहीद लारी, सतीश चंद वर्मा, अंचल वर्मा, ज्ञान चंद गुप्ता, आदित्य गोड़, रजत मद्धेशिया, अनिल वर्मा, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

