अपना जिला

पत्रकार रतन सिंह की हत्या के विरोध में बेल्थरा के पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया

● परिजनों के लिए मुआवजे व सरकारी नौकरी देने की मांग

बिल्थरारोड / बलिया। जनपद मुख्यालय के सहारा समय चैनल के पत्रकार रतन सिंह की सोमवार की रात गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में बेल्थरा रोड नगर के पत्रकारों ने मंगलवार को रेलवे हनुमान गढ़ी परिसर में एक बैठक की। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति व पीड़ित परिवार को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस घटना पर पत्रकारों ने आक्रोश जताते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल 50 लाख रुपए की सहायता व उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही यह मांग की कि घटना के समस्त दोषियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। पत्रकारों ने ऐसी घटनाओं की दुबारा पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अविलम्ब सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को दुरुस्त करने की भी मांग की। इस मौके पर जयप्रकाश बरनवाल, शिवकुमार हेमकर, अशोक जायसवाल, नवीन मिश्र, रवींद्रनाथ, घनश्याम गुप्ता, अभयेश मिश्र, सुरेश पटेल, नीलेश गुप्ता, सुफियान, कालिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *